Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अम्बिकापुर@कांग्रेस की प्रेस वार्ता में केन्द्र सरकार की नीतियों पर साधा निशाना….

Share


महंगाई पर केन्द्र सरकार विफल,आम जनता परेशान : प्रेमसाय सिंह

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 मई 2026 (घटती-घटना)। महंगाई, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और उर्वरक संकट को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रेस वार्ता आयोजित कर केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला।
पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि देश की जनता इस समय संकट के दौर से गुजर रही है और महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। आवश्यक वस्तुएं आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। प्रेमसाय सिंह ने कहा कि किसानों को समय पर उर्वरक नहीं मिल रहा है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री किसानों से यूरिया का उपयोग कम करने की अपील कर रहे हैं, जबकि पिछले कई वर्षों से देश में उर्वरकों की कमी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया था, लेकिन आज किसान महंगे उर्वरक खरीदने को मजबूर हैं और कर्जदार होते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में करीब 15 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की जरूरत है, लेकिन अभी तक सीमित मात्रा में ही सोसायटियों तक खाद पहुंच पाई है। इससे किसानों में चिंता बढ़ गई है।
पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों पर हमला : कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी केन्द्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़े हैं, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। सरगुजा सहित कई क्षेत्रों में डीजल और पेट्रोल की कमी की स्थिति भी बनी हुई है। प्रेस वार्ता में कहा गया कि घरेलू और कमर्शियल गैस की कीमतों में वृद्धि से आम परिवारों और छोटे उद्योगों पर असर पड़ा है। महंगाई के कारण लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है और आवश्यक वस्तुओं में कटौती करनी पड़ रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ चम्बोथी तालाब स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से हुआ वट सावित्री पूजन

Share filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; . महिलाओं ने किया वट वृक्ष …

Leave a Reply