Breaking News

सूरजपुर @ नशे के कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार

Share


75 हजार रुपये के नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर,16 मई 2026 (घटती-घटना)।
सूरजपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 75 हजार रुपये कीमत के नशीले इंजेक्शन जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, पुलिस की यह कार्रवाई जिले में लगातार चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई।
जानकारी के अनुसार डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा प्रभावी वाहन चेकिंग के निर्देश दिए गए थे,इसके बाद से जिलेभर में पुलिस लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रही है।
रेलवे स्टेशन के बाहर संदिग्ध हालत में मिला आरोपी
दिनांक 13 मई 2026 को चौकी बसदेई पुलिस टीम रोड पेट्रोलिंग पर थी, इसी दौरान सूरजपुर रोड रेलवे स्टेशन में अंबिकापुर-दुर्ग ट्रेन के आने का समय होने पर पुलिस स्टेशन परिसर के बाहर यात्रियों से पूछताछ कर रही थी,तभी एक व्यक्ति हाथ में झोला लिए संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया,जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया, पूछताछ में उसने अपना नाम मदनेश्वर प्रसाद पिता स्वर्गीय रामरतन उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सोनपुर चौकी बसदेई बताया।
झोले से मिले 100 नशीले इंजेक्शन
पुलिस द्वारा झोले की तलाशी लेने पर उसमें से एविल इंजेक्शन 50 नग एवं रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 50 नग सहित कुल 100 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए,जिनकी अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई गई है,पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे एक व्यक्ति द्वारा 20 हजार रुपये दिए गए थे,जिसके बाद वह मध्यप्रदेश के एक जिले के मेडिकल स्टोर से नशीले इंजेक्शन खरीदकर ला रहा था।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज…
मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 320/2026 के तहत धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है,पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है,इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल,महिला प्रधान आरक्षक अलका टोप्पो,देवदत्त दुबे,आदित्य यादव,अशोक केंवट एवं निलेश जायसवाल की सक्रिय भूमिका रही।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ चम्बोथी तालाब स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से हुआ वट सावित्री पूजन

Share filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; . महिलाओं ने किया वट वृक्ष …

Leave a Reply