चाकू से काटा-गला,पत्थर से चेहरा कुचला,2 साल का अफेयर
रायगढ़,16 मई 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक मजदूर ने महिला वकील का गला काटकर मर्डर कर दिया। दोनों के बीच 2 साल से अफेयर था। लोकनाथ पटेल (30) शादीशुदा था। आराधना सिदार (30) जिला कोर्ट में जूनियर वकील थी। दोनों की सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई थी। जब आराधना ने शादी करने की जिद्द की तो परेशान होकर आरोपी ने उसे मारने की प्लानिंग की। वह दुकान से सब्जी काटने का चाकू खरीद लाया। 10 मई की सुबह उसे तुमीडीह जंगल ले गया। यहां उसे गला दबाकर बेसुध किया, फिर पहचान मिटाने पत्थर से चेहरा कुचला,तब भी उसकी सांसें चल रही थी। पुलिस को गुमराह करने उसने युवती के कपड़े उतारे। फिर चाकू से गला काट दिया। 2 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। 12 मई को तुमीडीह डैम किनारे जंगल में युवती की लाश अर्धनग्न हालत में मिली थी। पुलिस इस मामले में तब से आरोपी की तलाश कर रही थी। 16 मई को उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी लोकनाथ पटेल (30) चारपारा का रहने वाला है। साल 2024 में उसकी पहचान लैलूंगा की रहने वाली आराधना सिदार से हुई थी। वह रागयढ़ जिला अधिवक्ता संघ की सदस्य भी थी। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई और बाद में प्रेम संबंध बन गया। आराधना अब शादी करने की जिद्द करती थी,जबकि उसे पता था कि लोकनाथ शादीशुदा है। समझाने पर नहीं मानी तो आरोपी उसे रास्ते से हटाना चाहता था।
दोनों घूमने के
बाद होटल में ठहरे
9 मई की रात दोनों की फोन पर बात हुई थी, जिसके बाद 10 मई की सुबह लोकनाथ उससे मिलने पंजरी प्लांट पहुंचा। वहां से आराधना को लेकर सक्ति की ओर निकल गया। दोनों दमाउधारा मंदिर घूमने गए और शाम करीब 4ः30 बजे वापस लौटे। इसके बाद आरोपी ने एक ठेले से खाना पैक कराया और शक्ति थाना के पास स्थित गुप्ता लॉज में कमरा लिया।
होटल में नाम बदलकर पति पत्नी एंट्री करवाई
लॉज के रजिस्टर में उसने अपना और आराधना का नाम बदलकर पति-पत्नी के रूप में दर्ज कराया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच शादी की बात को लेकर पहले से विवाद चलता था। उसी रात लॉज में भी इसी बात पर झगड़ा हुआ था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur