Breaking News

अम्बिकापुर@इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों को नवाचार, रिसर्च और स्किल डेवलपमेंट के लिए किया प्रेरित

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,15 मई 2026 (घटती-घटना)। तकनीकी शिक्षा में स्क्रीन टाइम के सकारात्मक उपयोग को लेकर संस्था में गुरुवार शाम‘स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम इन टेक्निकल एजुकेशन’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती,भारत माता और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एस. बालकृष्णन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महेश साकेत, अनंत सोनी एवं रोहिणी मिश्रा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य डॉ. राम नारायण खरे ने की। मुख्य अतिथि एस. बालकृष्णन ने कहा कि तकनीकी शिक्षा केवल स्क्रीन आधारित जानकारी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए,बल्कि इसे नवाचार, अनुसंधान और राष्ट्र निर्माण से जोडऩा जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग स्टार्टअप,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,रोबोटिक्स और रिसर्च प्रोजेक्ट्स में करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप स्किल डेवलपमेंट,प्रायोगिक शिक्षा और बहुआयामी अधिगम को अपनाने पर जोर दिया। साथ ही मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग ई-लर्निंग, ऑनलाइन कोर्स, समय प्रबंधन और आत्मविकास के लिए करने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि महेश साकेत ने कहा कि तकनीकी शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं,बल्कि राष्ट्र निर्माण का आधार है। वहीं अनंत सोनी ने विद्यार्थियों से अनुशासन और सकारात्मक जीवन मूल्यों के साथ तकनीकी ज्ञान का उपयोग करने का आह्वान किया।


Share

Check Also

सूरजपुर @ करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी का आरोप

Share , अपर कलेक्टर पर जांच शुरूबेनामी संपत्ति और नियम विरुद्ध नामांतरण की शिकायत पर …

Leave a Reply