Breaking News

अम्बिकापुर@राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता मेंसरगुजा का दम,12 खिलाडि़यों ने जीते स्वर्ण पदक

Share


कोरबा में आयोजित प्रतियोगिता में 14 बच्चों ने लिया हिस्सा, आनंदम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ सम्मान समारोह…

अम्बिकापुर,15 मई 2026 (घटती-घटना)। कोरबा में आयोजित राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में सरगुजा के खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में सरगुजा से 14 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें से 12 खिलाडि़यों ने स्वर्ण पदक हासिल कर बड़ी सफलता दर्ज की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद आनंदम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित किकबॉक्सिंग क्लब में खिलाडि़यों के सम्मान में एक छोटे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष विंदेश्वर शरण सिंह देव,शैलेन्द्र प्रताप सिंह,अतुल मेहता एवं राघवेंद्र प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विंकी बाबा ने खिलाडि़यों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और आगामी नेशनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सरगुजा के खिलाड़ी लगातार खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ा रहे हैं।


Share

Check Also

सूरजपुर @ करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी का आरोप

Share , अपर कलेक्टर पर जांच शुरूबेनामी संपत्ति और नियम विरुद्ध नामांतरण की शिकायत पर …

Leave a Reply