Breaking News

कोरिया@कोरिया जिले की बेटी भूमि गुप्ता बनीं “सहायक संचालक, योजना”, जिले में खुशी की लहर

Share

कोरिया 13 मई 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिला के लिए गर्व और खुशी का क्षण सामने आया है, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला कोरिया की सह संयोजक माधुरी गुप्ता की सुपुत्री कु. भूमि गुप्ता का “सहायक संचालक, योजना” पद पर चयन हुआ है, इस उपलब्धि के बाद परिवार सहित जिलेभर में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
भूमि गुप्ता की इस सफलता को जिले के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि माना जा रहा है, परिवारजनों और शुभचिंतकों ने इसे मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम बताया है, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी भूमि गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि जिले की बेटियां लगातार विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर कोरिया का नाम रोशन कर रही हैं, इस अवसर पर शुभचिंतकों ने भूमि गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी, भूमि गुप्ता को “सहायक संचालक, योजना” पद पर चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ आदिवासी कला केंद्र मैदान को व्यावसायिक परिसर में बदलने का विरोध

Share छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply