Breaking News

अम्बिकापुर@पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में श्रुति सोंधिया का शानदार प्रदर्शन

Share

सेंट्रल स्कूल अंबिकापुर की छात्रा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बढ़ाया गौरव
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 मई 2026 (घटती-घटना)। सेंट्रल स्कूल अंबिकापुर की कक्षा 11वीं की छात्रा श्रुति सोंधिया ने आठवीं राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, परिवार और शहर का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता का आयोजन राजिम में छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा किया गया था।नगर के मणिपुर, अंबिकापुर निवासी श्रुति सोंधिया, पिता प्रदीप सोंधिया ने 53 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। श्रुति ने स्क्वाट में 30 किलो, बेंच प्रेस में 20 किलो तथा डेड लिफ्ट में 60 किलो वजन उठाकर कुल 110 किलो भार उठाने का रिकॉर्ड दर्ज किया। उनके इस प्रदर्शन को प्रतियोगिता में काफी सराहा गया।श्रुति की इस उपलब्धि से परिवार के सदस्यों, स्कूल प्रबंधन एवं सहपाठियों में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने इसे छात्राओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में बेटियां लगातार नए मुकाम हासिल कर रही हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply