Breaking News

सूरजपुर@ग्राहकों से दुर्व्यवहार का आरोप कल्याण पेट्रोलियम फिर विवादों में

Share


भाजपा नेता ने एसडीएम से की शिकायत,पेट्रोल पंप की जांच की मांग
सूरजपुर,12 मई 2026 (घटती-घटना)। भैयाथान ब्लॉक मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत खाडापारा स्थित कल्याण पेट्रोलियम एक बार फिर विवादों में घिर गया है,पेट्रोल पंप में कार्यरत एक महिला कर्मचारी पर ग्राहकों से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। मामले की शिकायत एसडीएम भैयाथान से की गई है। भाजपा नेता रक्षेन्द्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 मई की सुबह वे अपनी एक्सकैवेटर मशीन में डीजल भरवाने पेट्रोल पंप पहुंचे थे, इस दौरान महिला कर्मचारी ने उनसे पूछा कि कितने रुपये का डीजल भरना है। इस पर उन्होंने 5 हजार रुपये का डीजल भरने की बात कही, आरोप है कि महिला कर्मचारी ने जवाब में कहा कि‘5 हजार लीटर सेट करूं?’ जिस पर रक्षेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मशीन की टंकी इतनी बड़ी नहीं होती, इसके बाद महिला कर्मचारी ने डीजल उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर डीजल देने से मना कर दिया, भाजपा नेता का आरोप है कि उनके मना करने के बाद भी पेट्रोल पंप में अन्य वाहनों को लगातार डीजल दिया जाता रहा,इसे लेकर उन्होंने एसडीएम भैयाथान को शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है, शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पेट्रोल पंप पर ग्राहकों के लिए आवश्यक सुविधाएं जैसे शुद्ध पेयजल,हवा और शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है, साथ ही कर्मचारियों का व्यवहार भी उपभोक्ताओं के प्रति उचित नहीं बताया गया है, अब इस शिकायत के बाद प्रशासनिक कार्रवाई और जांच को लेकर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@अंबिकापुर नगर निगम में 9 एल्डरमैन की नियुक्ति करताराम गुप्ता और संतोष दास सहित कई नाम शामिल

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,26 जून 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश …

Leave a Reply