कुदरगढ़ जंगल से 5 जुआरी गिरफ्तार,22,800 नगद जब्त
सूरजपुर,11 मई 2026 (घटती-घटना)। डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में 10 मई 2026 को चौकी कुदरगढ़ पुलिस ने जंगल में जुआ खेल रहे 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुदरगढ़ जंगल में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर चौकी कुदरगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांच जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ लिया, गिरफ्तार आरोपियों में रामस्वरूप सिंह पिता रामदेव उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम सावांरावा, कन्हैया यादव पिता शिवसम्पत यादव उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम इंदरपुर, रामबिलास पिता भागीरथी चेरवा उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम सुंदरपुर, राजेश सिंह पिता नवल सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सावांरावा तथा अंगद कुमार पिता लाल साय देवांगन उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम कुदरगढ़ शामिल हैं, पुलिस ने आरोपियों के पास एवं जुआ फड़ से कुल 22 हजार 800 रुपये नगद जब्त किए हैं, मामले में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है,कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन एवं एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में चौकी प्रभारी कुदरगढ़ अमरेश सिंह, प्रधान आरक्षक क्रांति सिंह, आरक्षक अमरेन्द्र दुबे, अनार सिंह, आलम सिंह, नरसिंग यादव, शौकीलाल चौहान एवं परमेन्द्र सिंह शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur