बलरामपुर (राजपुर),11 मई 2026 (घटती-घटना)। थाना राजपुर पुलिस ने अवैध पशु तस्करी एवं पशु क्रूरता के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इससे पहले इस प्रकरण में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। इस तरह अब तक कुल 05 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस के अनुसार, अपराध क्रमांक 81/26 के तहत आरोपियों के विरुद्ध 2004 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(घ) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
घटना का विवरण : दिनांक 11.04.2026 को थाना राजपुर पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद पिकअप वाहन क्रमांक छ्व॥01त्रहृ-8143 में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर अंबिकापुर से राजपुर होते हुए गुमला (झारखंड) की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अंबिकापुर रोड पर घेराबंदी कर वाहन को रोका। प्रारंभिक पूछताछ में वाहन चालक द्वारा गुमराह करने की कोशिश की गई, जिसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर सच्चाई सामने आई। वाहन में 02 गाय एवं 02 बछिया को अत्यंत अमानवीय तरीके से ठूंसकर बांधा गया था। पूछताछ में आरोपियों ने अन्य संलिप्त व्यक्तियों के नामों का भी खुलासा किया।
पूर्व गिरफ्तारी और फरार आरोपी : मामले में पहले ही 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। वहीं फरार चल रहे दो आरोपी—देवेश कुमार मिश्रा उर्फ गुड्डू पंडित (26 वर्ष),निवासी जयनगर, जिला सूरजपुर मोहम्मद सलमान (24 वर्ष),निवासी जयनगर,जिला सूरजपुर को पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर 11.05.2026 को गिरफ्तार कर लिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur