ग्राम भौता में छापा,बिना डिग्री इलाज कर रहा कथित डॉक्टर,दवाइयां और इंजेक्शन जप्त
एमसीबी/मनेन्द्रगढ़,11 मई 2026 (घटती-घटना)। जिले में अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर मरीजों की जान जोखिम में डालने वाले झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम भौता में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक कथित डॉक्टर के यहां से दवाइयां एवं इंजेक्शन जप्त किए हैं।
जानकारी के अनुसार डॉ. अविनाश खरे को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि ग्राम भौता में एक व्यक्ति बिना किसी वैध योग्यता के मरीजों का इलाज कर रहा है। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए उनके निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई, गठित टीम ने ग्राम भौता पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान संचालक से डॉक्टरी संबंधी वैध डिग्री एवं दस्तावेज मांगे गए,लेकिन वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इससे बिना अनुमति चिकित्सा कार्य किए जाने की पुष्टि हुई,स्वास्थ्य विभाग की टीम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसिक असदक,बीपीएम सुलेमान खान,औषधि निरीक्षक विकास लकड़ा, डी.ओ. संजय राम एवं सीएचओ कृष्णा शामिल रहे,जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि संचालक को कार्रवाई की जानकारी पहले ही मिल गई थी,जिसके कारण कई जरूरी दवाइयां एवं उपकरण मौके से हटा दिए गए थे,बावजूद इसके टीम ने उपलब्ध दवाइयों और इंजेक्शनों का पंचनामा तैयार कर उन्हें जप्त कर लिया,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, कार्रवाई के बाद क्षेत्र में संचालित अन्य अवैध क्लीनिकों में भी हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। विभाग द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur