Breaking News

पटना/कोरिया@जिला स्तरीय स्वापक एवं मन : प्रभावी औषधियों के विरुद्ध चला अभियान

Share

पटना में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई,अवैध दवाएं बरामद
-संवाददाता-
पटना/कोरिया,10 मई 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले में स्वापक एवं मनःप्रभावी औषधियों तथा एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध जिला स्तरीय जन-जागरूकता अभियान लगातार जारी है,लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार थीम के अंतर्गत 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है।
अभियान के बारहवें दिवस 08 मई को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं सहायक औषधि नियंत्रक के नेतृत्व में औषधि प्रकोष्ठ की टीम द्वारा पटना क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की गई। इस दौरान पटना पुलिस विभाग के साथ संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर तेंदुआ चौक के पास दो महिलाओं से अवैध रूप से रखी गई औषधियां बरामद की गईं, मामले में पुलिस विभाग द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, अभियान के तहत पटना क्षेत्र के दवा एवं खाद्य व्यापारियों की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों को स्वापक एवं मनःप्रभावी औषधियों के दुरुपयोग,बिना चिकित्सकीय सलाह एंटीबायोटिक सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव तथा प्रतिबंधित दवाओं के अवैध विक्रय से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई, साथ ही दवाओं का विक्रय केवल वैध चिकित्सकीय प्रिस्कि्रप्शन पर करने और रिकॉर्ड अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए,इसके अलावा एक मेडिकल स्टोर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना के स्टोर एवं ओपीडी फार्मेसी का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान औषधियों के सुरक्षित संधारण,तापमान नियंत्रण एवं रिकॉर्ड व्यवस्था की जांच की गई,वहीं लोकल परचेज से प्राप्त दो औषधियों के नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए संग्रहित किए गए, जन-जागरूकता अभियान के दौरान आमजन को नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव, एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस तथा बिना चिकित्सकीय सलाह दवा सेवन से होने वाले खतरों के प्रति भी जागरूक किया गया।


Share

Check Also

जशपुरनगर@मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

Share 16 करोड़ 5 लाख 91 हजार रुपए के 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन …

Leave a Reply