Breaking News

अम्बिकापुर@ ब्रह्माकुमारी केंद्र में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share


छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव और ऑनलाइन सुरक्षा की दी गई जानकारी
अम्बिकापुर ,08 मई 2026 (घटती-घटना)।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अंबिकापुर केंद्र में गुरुवार को साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ग्रीष्मकालीन सत्र के अंतर्गत बच्चों के मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम में केंद्र संचालिका विद्या दीदी के मार्गदर्शन में साइबर सेल सरगुजा के साइबर विशेषज्ञ अनुज जायसवाल ने बच्चों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
साइबर हमलों और वित्तीय धोखाधड़ी से बचने बताए उपाय : साइबर विशेषज्ञ अनुज जायसवाल ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि वर्तमान समय में मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने छात्रों को फिशिंग लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयरिंग, ऑनलाइन गेमिंग एप्लिकेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए होने वाली ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने, निजी जानकारी साझा करने या संदिग्ध एप डाउनलोड करने से बचना चाहिए। साथ ही मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के उपयोग की भी जानकारी दी गई।
प्रश्न-उत्तर सत्र में छात्रों ने पूछे सवाल : कार्यक्रम के अंत में प्रश्न-उत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें करीब 100 छात्र-छात्राओं ने साइबर अपराधों की प्रकृति, ऑनलाइन सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। साइबर विशेषज्ञ ने सभी प्रश्नों का सरल और व्यावहारिक तरीके से जवाब दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और डिजिटल जागरूकता का संदेश भी दिया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@अजिरमा में 25 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन,ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 मई 2026 (घटती-घटना)। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-01 अंतर्गत ग्राम पंचायत अजिरमा के बंगालीपारा …

Leave a Reply