Breaking News

अम्बिकापुर@अजिरमा में 25 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन,ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 मई 2026 (घटती-घटना)। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-01 अंतर्गत ग्राम पंचायत अजिरमा के बंगालीपारा एवं नेपालीपारा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया एवं जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। लगभग 25 लाख रुपए की लागत से होने वाले इन कार्यों से ग्रामीणों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी। भूमिपूजन के तहत बंगालीपारा में 10 लाख रुपए की लागत से राधा-कृष्ण मंदिर जीर्णोद्धार कार्य, नेपालीपारा में 5 लाख रुपए की लागत से 100 मीटर सीसी रोड निर्माण तथा 10 लाख रुपए की लागत से महर्षि देवाश्रम में बाउंड्रीवॉल एवं शौचालय निर्माण कार्य कराया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा,वहीं सड़क,स्वच्छता और सुरक्षा जैसी सुविधाओं में भी सुधार आएगा। विशेष रूप से सीसी रोड निर्माण से बरसात के दिनों में आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि भाजपा सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है ताकि लोगों को बेहतर जीवन सुविधाएं मिल सकें। जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जनआवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य लगातार स्वीकृत कराए जा रहे हैं। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में सतेंद्र तिवारी, मुकेश, नरेंद्र मिश्रा,विजेंद्र गुप्ता,सरपंच बबीता मरावी,बंटू, उपसरपंच पूरन रॉय,शंकर हलदार, विजय हलदार,संजीत सरकार,लखन समझदार,सतीश हलदार, अशोक हलदार,सुशांत हालफरी,सौरभ हलदार,सुदीप थलप्रहरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से सजे 43 नए घर-आंगन

Share ….राजमोहनी भवन में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए मंत्री राजेश अग्रवाल,नवदम्पत्तियों को दिया …

Leave a Reply