धमतरी,08 मई 2026। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 8 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक व 2 सहायक उप निरीक्षकों के तबादले हुए है। लिस्ट में 10 थाना प्रभारियों, 1 चौकी प्रभारी को भी बदला गया है। यह तबादले जिले में कानून व्यवस्था को और भी मजबूत बनाने के लिए किया गया है। टीआई कोतवाली के जिला रायपुर स्थानांतरण होने से थाना कोतवाली प्रभारी का पद रिक्त हो गया था। वहीँ, एसपी रीडर के कवर्धा स्थानांतरण के बाद टीआई भखारा को एसपी रीडर पद पर पदस्थ किया गया, जिसके कारण थाना प्रभारी भखारा का पद भी खाली था। साथ ही साइबर सेल के साइबर थाना में उन्नयन होने से वहां निरीक्षक स्तर के अधिकारी की पदस्थापना आवश्यक थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur