Breaking News

अम्बिकापुर@ सभी न्यायालयों मे नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई को

Share


अम्बिकापुर,07 मई 2026 (घटती-घटना)।
राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण,नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार मान. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरगुजा (अम्बिकापुर) (छ.ग.) श्री शक्ति सिंह राजपूत जी के मार्गदर्शन में आगामी दिनांक 09/05/2026 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय सरगुजा (अम्बिकापुर) (छ.ग.) के अंतर्गत सभी न्यायालयों, मे नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त नेशनल लोक अदालत के माध्यम से राजीनामा योग्य दाण्डिक प्रकरण, व्यवहार प्रकरण,चैक बाउंस प्रकरण,परिवारिक विवाद, दुर्घटना संबंधी दावा,मजदूारों सं संबंधित प्रकरण, भूमि अधिग्रहण प्रकरण, राजस्व प्रकरण, विद्युत चोरी संबंधी प्रकरण जैसे प्री-लिटीगेशन के प्रकरणों का भी निराकरण आपसी सहमति के माध्यम से किया जा सकता है। मान. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरगुजा (अम्बिकापुर) (छ.ग.) श्री शक्ति सिंह राजपूत जी द्वारा व्यक्त किया गया कि हाईब्रिड लोक अदालत के माध्यम से पुनः पक्षकारगण को यह अवसर प्रदान हो रहा कि वे राजीनामा योग्य प्रकरणों में अपनी आपसी सहमति के आधार पर अपने मध्य के विवाद का अंत कर सकते हैं।
पक्षकार मामले का निराकरण आपसी सहमति से करने हेतु संबंधित न्यायालय, जहां उनका प्रकरण लंबित है, के समक्ष व्यक्तिगत रूप से होने के अलावा वर्चुअल कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से भी उपस्थित हो सकते हैं और इस प्रकार न्यायालय में आये बिना भी अपने मामले का निपटारा आपसी सहमति के आधार पर करा सकते हैं। मान. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरगुजा (अम्बिकापुर) (छ.ग.) श्री शक्ति सिंह राजपूत जी द्वारा आमजनों से अपील किया गया है कि दिनांक 09/05/2026 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय सरगुजा (अम्बिकापुर) (छ.ग.) के अंतर्गत सभी न्यायालयों तथा व्यवहार न्यायालय सीतापुर सरगुजा (छ.ग.) में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से अपने अपने विवाद का निराकरण करा कर अपने मध्य के मतभेदों को समाप्त करने के इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठावें तथा नेशनल लोक अदालत के सफल कियांवयन में सहयोग प्रदान करें।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सरगुजा के बाद अब बस्तर की बारी?

Share अंचल ओझा का उद्योग और खनन विस्तार पर बड़ा सवाल‘विकास के नाम पर प्रकृति,संस्कृति …

Leave a Reply