Breaking News

अम्बिकापुर@बतौली मेन मार्केट में दिनदहाड़े चोरी,1.70 लाख रुपए पार

Share


दुकानदार को बातों में उलझाकर वारदात,सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 मई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के बतौली मेन मार्केट में स्थित एक पतंजलि स्टोर्स में बुधवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। दो युवकों ने दुकानदार को बातों में उलझाकर काउंटर में रखे 1 लाख 70 हजार रुपए पार कर दिए और फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, बतौली निवासी रजत गुप्ता की मुख्य बाजार में पतंजलि स्टोर्स है। बुधवार दोपहर करीब सवा 12 बजे उनके पिता संकट मोचन गुप्ता स्टेट बैंक से रुपए निकालकर दुकान पहुंचे थे। उन्होंने पैसे कागज में लपेटकर काउंटर में रखे थे। इसी दौरान 2 युवक दुकान में पहुंचे। एक युवक ने चेहरे पर रुमाल बांध रखा था। दोनों ने तेल खरीदने के बहाने दुकानदार को बातचीत में उलझा लिया। इस बीच एक युवक काउंटर से रुपए निकालकर फरार हो गया, जबकि दूसरा भी कुछ सेकेंड बाद बिना सामान लिए भाग निकला। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक दुकानदार को दुकान के अलग-अलग हिस्सों में भेजता रहा, जबकि दूसरा युवक काउंटर से रुपए निकालकर भाग गया।
बैंक से ही पीछा करने की आशंका
प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी बैंक से ही दुकानदार का पीछा कर रहे थे। रास्ते में मौका नहीं मिलने पर उन्होंने दुकान में वारदात को अंजाम दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कोटपा अधिनियम के तहत पान ठेलों पर चालानी कार्रवाई

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,06 मई 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तथा नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन …

Leave a Reply