Breaking News

अम्बिकापुर@संत गहिरा विश्वविद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर कार्यशाला शुरू

Share


विशेषज्ञों ने छात्रों को एआई के उपयोग व नई तकनीकों की दी जानकारी

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 मई 2026 (घटती-घटना)। संत गहिरा विश्वविद्यालय, सरगुजा में पांच दिवसीय कार्यशाला कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर व्यवहारिक प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के तहत विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान और प्रायोगिक सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. विवेक कुमार गुप्ता ने विभिन्न एआई उपकरणों के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में शिक्षण और शोध कार्यों के लिए कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपयोगी साबित हो रहे हैं, जिनसे अध्ययन को सरल और प्रभावी बनाया जा सकता है। साथ ही एनीमेशन और शोध कार्यों में एआई की भूमिका भी तेजी से बढ़ रही है। दूसरे सत्र में डॉ. मनीष देवांगन ने चैटजीपीटी, कैनवा सहित अन्य एआई आधारित प्लेटफॉर्म के उपयोग को समझाया। उन्होंने ऑनलाइन आवेदन, सामग्री निर्माण, धोखाधड़ी की पहचान और सर्च इंजन में एआई के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद डॉ. जया शर्मा ने वीडियो निर्माण, चित्र निर्माण और एनीमेशन से जुड़े विभिन्न एआई टूल्स की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एआई के माध्यम से रचनात्मक कार्यों में नई संभावनाएं विकसित हो रही हैं। अंतिम सत्र में डॉ. अनूप कुमार मिश्रा ने दैनिक जीवन में एआई के उपयोग जैसे स्मार्ट उपकरण, डिजिटल सहायक, चेहरे की पहचान और अन्य तकनीकों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ईश राठौर प्रसाद तिवारी ने किया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@बतौली मेन मार्केट में दिनदहाड़े चोरी,1.70 लाख रुपए पार

Share दुकानदार को बातों में उलझाकर वारदात,सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी -संवाददाता-अम्बिकापुर,06 मई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply