Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ में महिलाओं को जमीन रजिस्ट्री पर 50′ की छूट,राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित

Share


रायपुर,06 मई 2026। छत्तीसगढ़ में जमीन और मकान की रजिस्ट्री पर स्टाम्प ड्यूटी में महिलाओं को 50 प्रतिशत छूट की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। साय सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में यह कदम उठाया है। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महिलाओं के लिए संपत्ति रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट देने का फैसला लिया गया था। इसकी अधिसूचना अब राजपत्र में प्रकाशित हो गई है। अब महिलाओं के लिए संपत्ति खरीदना आसान और सस्ता होगा और परिवारों को भी संपत्ति महिलाओं के नाम पर दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। राज्य सरकार के अनुसार, इस फैसले से करीब 153 करोड़ रुपये के राजस्व का असर पड़ सकता है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ आदिवासी कला केंद्र मैदान को व्यावसायिक परिसर में बदलने का विरोध

Share छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply