Breaking News

अम्बिकापुर@शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share


4 वर्षों तक संबंध बनाकर शादी से किया इंकार कोतवाली पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,05 मई 2026 (घटती-घटना)। शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीडि़ता ने थाना कोतवाली अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2022-23 में एलएलबी की पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात सहपाठी संदीप एक्का से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। आरोप है कि संदीप एक्का ने शादी का आश्वासन देकर पीडि़ता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। पीडि़ता की शिकायत पर थाना कोतवाली अंबिकापुर में अपराध क्रमांक 282/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी संदीप एक्का (पिता बालम राम),निवासी कांतिप्रकाशपुर घोमपारा, थाना अंबिकापुर, जिला सरगुजा को 5 मई 2026 को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर विधिवत गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा,सहायक उप निरीक्षक विवेक पांडेय, आरक्षक अदीब सिंह,विवेक राय, नितिन सिन्हा,अहसान फिरदौसी एवं बृजेश राय की महत्वपूर्ण भूमिका ।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ नदी में नहाने गए चाचा-भतीजे की डूबकर मौत

Share एक किशोर बचा,मेंड्राकला की खर्रा नदी में हादसाअम्बिकापुर,05 मई 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे …

Leave a Reply