Breaking News

अम्बिकापुर@ग्राम दरिमा में आदिवासी महिला किसान सम्मान समारोह आयोजित

Share


ब्रह्माकुमारी बहनों ने श्रमिक दिवस व महिला किसान वर्ष के अवसर पर किया सम्मान,गमछा व श्रीफल भेंट


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,04 मई 2026 (घटती-घटना)। ग्राम दरिमा में रविवार 3 मई 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में आदिवासी महिला किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा क्षेत्र की आदिवासी महिला किसानों एवं श्रमिकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को फूलों की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया तथा गमछा व श्रीफल भेंट कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिला किसान समाज की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत से ही कृषि व्यवस्था मजबूत होती है। समारोह के दौरान महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। उपस्थित महिलाओं ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply