बंगाल,असम और पांडिचेरी के नतीजों से कार्यकर्ताओं में उत्साह नेताओं ने कहा…तुष्टीकरण पर विकास और राष्ट्रवाद की जीत

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,04 मई 2026 (घटती-घटना)। पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी के विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली ऐतिहासिक सफलता का असर अंबिकापुर में भी देखने को मिला। शहर के प्रमुख घड़ी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। गुलाल उड़ाते, आतिशबाजी करते और एक-दूसरे को मिठाई खिलाते कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था। ‘झालमुरा’ के साथ जीत का जश्न मनाते हुए माहौल पूरी तरह उत्सवी नजर आया। जश्न में भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी,जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया,लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज,महापौर मंजूषा भगत,जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह,युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर और संभाग सह प्रभारी हरपाल सिंह भामरा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व,विकास की राजनीति और जनता के भरोसे की जीत बताया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के परिणाम ऐतिहासिक हैं और यह राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ते हैं। साथ ही उन्होंने इसे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने इसे तुष्टीकरण और अराजकता के खिलाफ राष्ट्रवाद एवं सुशासन की जीत बताया। उनके अनुसार, इन नतीजों ने देशभर के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है। विधायक प्रबोध मिंज ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने भय और भ्रम की राजनीति को नकारते हुए विकास, स्थिरता और मजबूत नेतृत्व को चुना है। यह जनादेश स्पष्ट संकेत देता है कि देश निर्णायक और विकासोन्मुख नेतृत्व चाहता है। महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार का बनना तुष्टीकरण की राजनीति के अंत और विकास की नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह जीत उन कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है जिन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास किया। युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने इस सफलता के लिए केंद्रीय नेतृत्व, राज्यों के कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि परिणाम यह स्पष्ट करते हैं कि देश अब राष्ट्रवाद और अंत्योदय की राजनीति को ही स्वीकार कर रहा है।
कार्यक्रम में अंबिकेश केशरी, हरमिंदर सिंह टिन्नी,विनोद हर्ष,अरुणा सिंह, मधुसूदन शुक्ला,संतोष दास,विकास पांडेय,चंद्रिका प्रसाद यादव,निश्चल प्रताप सिंह, जनेमेजय मिश्रा,रूपेश दुबे,मनोज गुप्ता,शुभांगी बिहाड़े,कमलेश तिवारी, दीक्षा अग्रवाल,प्रिया सिंह,निशांत सिंह सोलू, जातीन परमार,मनोज प्रसाद,सतीश सिंह, सुशांत घोष,दीपक यादव,संजीव वर्मा, रविकांत उरांव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur