Breaking News

अम्बिकापुर@ दिव्या सिंह सिसोदिया की मांग सरगुजा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Share


ग्राम चठिरमा को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का खेल केंद्र, क्रिकेट मैदान और अकादमी से बनेगा युवाओं का सुनहरा भविष्य
अम्बिकापुर,23 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-1 की सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ग्राम चठिरमा में क्रिकेट मैदान एवं अकादमी निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने एवं समस्त प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करते हुए विकास कार्य प्रारंभ कराने की मांग रखी है। जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया ने ज्ञापन के माध्यम से सरगुजा कलेक्टर को अवगत कराया है कि ग्राम चठिरमा में प्लॉट नंबर 344, 345 एवं 346 का कुल 3.730 हेक्टेयर भूमि है,जिसमें क्रिकेट मैदान एवं अकादमी का निर्माण कराए जाने से क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं का सर्वांगीण विकास हो सकेगा। श्रीमती सिसोदिया ने कहा है कि इस क्षेत्र में खेल अधोसंरचना का निर्माण न केवल स्थानीय खिलाडि़यों को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करेगा,बल्कि इससे क्षेत्र में खेल संस्कृति और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि क्रिकेट संघ ने उक्त कार्य हेतु निर्धारित राशि 49,79,550/- की सहमति प्रदान कर दी है,तथा जन भावना के अनुरूप इस परियोजना को प्राथमिकता देना आवश्यक है। ज्ञापन में भूमि आवंटन, नामांतरण तथा निर्माण हेतु सभी अनुमतियां तत्काल पूर्ण करने का अनुरोध किया गया है।
श्रीमती सिसोदिया ने प्रसन्नता जाहिर की है कि सरगुजा जिले को यह सौगात शीघ्र मिलेगी और आगामी सत्र से क्षेत्रवासी लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, भाजपा जिला महामंत्री अरुणा सिंह, जिला संवाद प्रमुख रूपेश दुबे, युवा मोर्चा महामंत्री अनीश सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित थे।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply