Breaking News

अम्बिकापुर@ रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Share


,एसीबी की कार्रवाई
नामांतरण व नौकरी के लिए मांगे थे 25 हजार रुपए
अम्बिकापुर,22 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
सूरजपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक पटवारी को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी भूमि नामांतरण और नौकरी के लिए आवश्यक प्रतिवेदन तैयार करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के ग्राम मरहटा निवासी रूप सिंह और उनकी बहन के नाम ग्राम सेन्धोपारा, तहसील प्रतापपुर में जमीन है। यह जमीन महामाया कोल खदान, जरही द्वारा अधिग्रहित की गई है। जमीन के नामांतरण और नौकरी के लिए पटवारी प्रतिवेदन जरूरी था। रूप सिंह ने इसके लिए संबंधित पटवारी सौरभ गोस्वामी से संपर्क किया, लेकिन पटवारी ने कार्य करने के बदले 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। पैसे नहीं देने पर वह काम में टालमटोल कर रहा था। रूप सिंह रिश्वत नहीं देना चाहता था,इसलिए उसने एसीबी अंबिकापुर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद 22 अप्रैल को एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान पटवारी सौरभ गोस्वामी को शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply