Breaking News

अम्बिकापुर@भातूपारा तालाब में होटल संचालक ने किया जल निकासी मार्ग बंद

Share


नोटिस के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण,निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल
अम्बिकापुर,22 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
नगर निगम क्षेत्र में तालाब और जल निकासी की जमीनों पर अवैध कब्जे का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। न्यू बस स्टैंड के पास रिंग रोड तालाब का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब भातूपारा तालाब में जल निकासी मार्ग पर कब्जे का नया मामला सामने आ गया है।
आरोप है कि शहर के एक होटल संचालक ने जल निकासी की जमीन को पाटकर वहां कॉटेज निर्माण की तैयारी कर ली है। भातूपारा तालाब में शहर के कई इलाकों का पानी आकर जमा होता है, जिसके लिए पहले से जल निकासी की व्यवस्था बनाई गई थी। अब इस मार्ग के बंद होने से शहर की ड्रेनेज व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की शिकायत मिलने के बाद नगर निगम ने संबंधित होटल संचालक को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन तय समय सीमा बीतने के बाद भी न तो अतिक्रमण हटाया गया और न ही निगम की टीम मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंची है। इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम और होटल संचालक पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि निगम की ढिलाई के कारण ही शहर में अवैध कब्जे लगातार बढ़ रहे हैं।
पार्षद हिमांशु जायसवाल ने कहा कि जल निकासी मार्ग पर कब्जा गंभीर मामला है, इससे आम जनता को परेशानी होगी।
वहीं नगर निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप ने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह है कि नगर निगम कब तक जल निकासी की जमीन को कब्जामुक्त करा पाएगा या फिर इस मामले में लगाए जा रहे आरोपों में सच्चाई है। फिलहाल शहरवासी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply