Breaking News

बलरामपुर@ नेशनल हाईवे से स्टॉपर चोरी करने वाला ट्रेलर चालक गिरफ्तार

Share


बलरामपुर,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाए गए शासकीय स्टॉपर चोरी करने वाले ट्रेलर चालक को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल को थाना क्षेत्र के बड़कीमहरी तिराहा के पास ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 07 बीए 2389 के चालक ने वाहन में हुए मामूली नुकसान की भरपाई के लिए हाईवे पर गति नियंत्रण हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए शासकीय स्टॉपर चोरी कर ट्रेलर में लोड कर लिया था। मुखबिर से सूचना मिलने पर यातायात पुलिस ने डुमरखी ढाबा के पास ट्रेलर को रोककर जांच की। इस दौरान वाहन से चोरी किए गए 2 नग स्टॉपर बरामद किए गए। मामले में आरोपी चालक गिरीश नारायण यादव (28), निवासी ग्राम जमुई, थाना सेलमपुर, जिला देवरिया (उत्तरप्रदेश) के खिलाफ अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 305 (ई) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 30 हजार रुपए कीमत के 2 स्टॉपर और घटना में प्रयुक्त ट्रेलर वाहन जब्त किया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को 21 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply