Breaking News

अम्बिकापुर@ ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Share


सीतापुर के सरईपारा में सुबह हुआ हादसा,चालक ट्रक छोडकर फरार
अम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)
। नेशनल हाइवे 43 पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सडक हादसा हो गया। ग्राम सरईपारा स्थित राइस मिल के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के ग्राम लुड़ेग निवासी मुनेश्वर प्रधान (44) सुबह काम के सिलसिले में सीतापुर आया था। काम खत्म कर वह अपनी बाइक (सीजी 13 ए 6414) से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 8 बजे सामने से आ रहे मालवाहक ट्रक (सीजी 29 एबी 0147) से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सडक पर गिर पड़ा और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर ही छोडकर फरार हो गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, जिससे कुछ देर के लिए हाइवे पर आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, भीड़ को नियंत्रित किया और यातायात बहाल कराया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने ले लिया है। वहीं मृतक के चचेरे भाई की रिपोर्ट पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply