जिला अस्पताल व मिशन अस्पताल से चुराई थीं गाडिय़ां,7 बाइक बरामद1
अम्बिकापुर,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी के मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना लुंड्रा और मणिपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, भगवानपुर सुभाषनगर निवासी शिवम रवानी की बाइक 9 अप्रैल को जिला अस्पताल परिसर से चोरी हो गई थी। मामले में मणिपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेही दीपक प्रजापति (23) निवासी बरगीडीह, थाना लुंड्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने शहर और आसपास के क्षेत्रों से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि फरवरी माह में ग्राम चांदो (लखनपुर) में अपने साथियों के साथ मिलकर पहली बाइक चोरी की थी, जिसके बाद लगातार अलग-अलग स्थानों को निशाना बनाया। आरोपी ने मिशन अस्पताल, जिला अस्पताल और महामाया चौक सहित अन्य जगहों से कुल 7 बाइक चोरी की। इनमें से 6 बाइक उसने अपने घर में छुपाकर रखी थी,जबकि एक बाइक अपने साथी जावेद खान (28) निवासी बरगीडीह को दे दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से सभी बाइक जब्त कर ली हैं। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी लुन्ड्रा निरीक्षक प्रदीप जायसवाल,थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सीपी तिवारी,साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा,सहायक उप निरीक्षक अनिल सिंह,प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्,नरेन्द्र जांगड़े,देवनारायण चौधरी, विकास सिन्हा,रजनीकांत मिश्रा, सतीश सिंह, सूरज राय, अजय पाण्डेय,आरक्षक उमाशंकर साहू,रामशंकर यादव, निरंजन बड़ा,मनीष सिंह,अशोक यादव,विकास मिश्रा,अनिल सिंह,रामकेश्वर,अरविन्द, इबनुल खान एवं अन्य स्टाप सक्रिय रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur