Breaking News

कोरिया@ डीजे विवाद बना मौत की वजह

Share

!
अपहरण के बाद युवक ने चलती गाड़ी से कूदकर गंवाई जान
मारपीट और जबरन वाहन में बैठाने का आरोप,डर के कारण युवक ने लगाई छलांग,सिर में गंभीर चोट से मौत
कोरिया,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
थाना बैकुंठपुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली,पुलिस द्वारा की गई जांच के अनुसार,ग्राम ठगगाव निवासी 21 वर्षीय विजेंद्र खैरवार की मौत के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है,घटना 24 फरवरी 2026 की है,मोहल्ले में ही शादी देखने गये बिजेंद्र शादी स्थल से अचानक गायब हो गया। पुलिस की जांच रिपोर्ट में मामला सामने आया की शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ,जाच में खुलासा हुआ कि रमेश साहू और नंदू उर्फ नंद किशोर यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर विजेंद्र खैरवार को जबरन पिकअप वाहन में बैठा लिया और उसके साथ मारपीट की बताया गया है कि मारपीट और भय के कारण विजेंद्र ने चलती पिकअप वाहन से छलांग लगा दी,जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। यही चोट उसकी मौत का कारण बनी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इसे अपहरण और इरादतन हत्या लेते हुए धारा 138,105,3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है,इस मामले में पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपियों से पूछताछ शुरू करने पर घटना करित करना कबूल किया गया इस घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जप्त कर लिया गया है दोनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, इस मामले की विवेचना सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी कश्यप आरक्षक रवि भगत सूरज यादव रोशन एक्का एवं पोड़ी बचरा चौकी के स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान


बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है, उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि से परिवार सहित शिक्षकों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। स्वास्तिक सोनी, संजय प्रसाद सोनी एवं श्रीमती संध्या सोनी के सुपुत्र हैं तथा घनश्याम प्रसाद सोनी के सुपौत्र हैं, उनकी इस सफलता पर परिवारजनों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है, विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी स्वास्तिक की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, स्वास्तिक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास को दिया है,उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है।
उनकी इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र जिले का भविष्य हैं और आने वाले समय में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।


Share

Check Also

सूरजपुर@ महिला आरक्षण पर भ्रम फैलाने का आरोप

Share कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने भाजपा की मंशा पर उठाए सवालसूरजपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply