Breaking News

अम्बिकापुर@ परशुराम जयंती पर समाजसेवा के लिए मंगल पाण्डेय सम्मानित

Share


अम्बिकापुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
भगवान परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज सरगुजा और संभागीय सर्व ब्राह्मण समाज अंबिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सांसद चिंतामणि महाराज सहित समाज के पदाधिकारियों ने मंगल पाण्डेय को सम्मान पत्र, अंगवस्त्र और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। बताया गया कि मंगल पाण्डेय पिछले 26 वर्षों से समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय हैं। वे चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा,महिला सशक्तिकरण,युवाओं के नेतृत्व विकास, उन्नत कृषि और शासकीय योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा वे सरगुजा पुलिस और स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से संचालित ‘नवा बिहान’ नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र में संयोजक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply