Breaking News

अम्बिकापुर@ बिना अनुमति गाड़ी ले जाकर किया एक्सीडेंट,कर्मचारी पर केस दर्ज

Share


जीपीएस बंद कर कंपनी शेड से निकाली बोलेरो, हादसे को लेकर संदेह बरकरार
अम्बिकापुर ,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
गांधीनगर थाना क्षेत्र में बिना अनुमति कंपनी की गाड़ी ले जाकर दुर्घटना करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी कर्मचारी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ससौली स्कूलपारा निवासी लाल साय ने अपनी बोलेरो सीजी 15 ईए 7608 को जियो कंपनी में मासिक किराए पर लगाया था। वाहन तुलसी चौक स्थित एफआरटी कार्यालय में संचालित हो रहा था। बताया गया कि 30 नवंबर 2025 की रात वाहन का चालक छुट्टी पर था और गाड़ी कंपनी परिसर में खड़ी थी। इसी दौरान कंपनी में कार्यरत किशन पाण्डेय ने बिना अनुमति जीपीएस निकालकर वाहन को शेड से बाहर ले गया। इसके बाद उसने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए 1 दिसंबर की सुबह करीब 5 बजे केन्द्रीय विद्यालय, एमजी रोड के पास दुर्घटना कर दी। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया,जबकि चालक को कोई चोट नहीं आई।
घटना पर उठे सवाल : आवेदक ने शिकायत में बताया कि दुर्घटना स्थल को लेकर संदेह बना हुआ है। मौके पर स्पष्ट निशान नहीं मिलने से घटना को छिपाने की आशंका जताई गई है। साथ ही,वाहन का जीपीएस बंद किया जाना भी संदिग्ध माना जा रहा है। आवेदक ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर वास्तविक घटना स्थल का पता लगाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने दर्ज किया अपराध : जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी किशन पाण्डेय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) व 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ महिला आरक्षण पर भ्रम फैलाने का आरोप

Share कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने भाजपा की मंशा पर उठाए सवालसूरजपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply