.
अम्बिकापुर,19 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव में अधिवक्ता प्रवीण गुप्ता कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उनके निर्वाचित होने पर अधिवक्ता जगत सहित समर्थकों में खुशी की लहर है और उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। जानकारी के अनुसार,चुनाव प्रक्रिया शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता एवं महाधिवक्ता छत्तीसगढ़ शासन की उपस्थिति में संपन्न हुई। इसमें कार्यकारिणी समिति के चेयरमैन पद पर प्रवीण गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अलावा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य पद पर शैलेन्द्र दुबे, अध्यक्ष पद पर रवींद्र पाराशर तथा कोषाध्यक्ष पद पर नरेंद्र सोनी निर्वाचित हुए। बताया गया कि छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद प्रदेश के लगभग 34 हजार अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व करता है। प्रवीण गुप्ता इससे पहले भी वर्ष 2007, 2014 और 2025 में लगातार तीसरी बार स्टेट बार काउंसिल चुनाव जीत चुके हैं। प्रवीण गुप्ता के अध्यक्ष बनने पर अधिवक्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur