Breaking News

सूरजपुर,@ भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में 5400 विद्यार्थियों की भागीदारी

Share

,
मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
सूरजपुर,19 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 में शामिल विद्यार्थियों का जिला स्तरीय सम्मान समारोह शनिवार को गायत्री शक्तिपीठ सूरजपुर में आयोजित किया गया,इस परीक्षा में जिले भर से लगभग 5400 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया,जो भारतीय संस्कृति और मूल्य आधारित शिक्षा के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केपी शर्मा,संचालक ग्लोबल पब्लिक स्कूल सूरजपुर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, समारोह में कक्षा 5वीं से 12वीं तक के प्रतिभागियों को प्रावीण्य सूची के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर शील्ड,पुरस्कार राशि एवं साहित्य देकर सम्मानित किया गया,अपने संबोधन में मुख्य अतिथि केपी शर्मा ने गुरुदेव आचार्य श्रीराम शर्मा के जीवन दर्शन,उनके द्वारा स्थापित मानवीय मूल्यों एवं गायत्री परिवार की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परीक्षाएं विद्यार्थियों में नैतिकता,संस्कार और भारतीय परंपराओं के प्रति जागरूकता विकसित करती हैं,जिला समन्वयक शिव शंकर कुशवाहा ने परीक्षा की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षा विद्यार्थियों में ज्ञानवर्धन के साथ-साथ चरित्र निर्माण का भी महत्वपूर्ण माध्यम है,उन्होंने बताया कि प्रत्येक कक्षा के अनुसार नाममात्र शुल्क लेकर पंजीयन किया जाता है और प्रतिभागियों को उपयोगी अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, साथ ही उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तर के साथ-साथ राज्य स्तर पर भी सम्मानित किया जाता है, इस अवसर पर जिले के लिए गर्व की बात यह रही कि शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय केरता, प्रतापपुर की कक्षा 8वीं की छात्रा कुमारी पूजा (पिता राम नरेश) का चयन राज्य स्तरीय सम्मान के लिए हुआ है,उन्हें आगामी 25 अप्रैल को रायपुर स्थित गायत्री शक्तिपीठ समता कॉलोनी में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा,कार्यक्रम के सफल आयोजन में चन्द्रशेखर साहू, विष्णु प्रजापति,गोपाल सिंह, हरिहर वर्मा,अवधेश गोयल, पवन कुमार गर्ग,लोचन प्रसाद गुप्ता एवं जवाहर राजवाड़े का विशेष योगदान रहा,अंत में सुशील कुमार निगम द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया,यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा,बल्कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास भी साबित हुआ।


Share

Check Also

राजपुर@ प्रधानमंत्री आवास को मनरेगा मजदूरी भुगतान

Share ,मुख्यमंत्री आवास हितग्राहियों को अब तक नहीं मिली 23 हजार की राशिराजपुर,19 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply