-संवाददाता-
सूरजपुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। जिले के छोटे से गांव नारायणपुर की बेटी आयुषी पण्डो ने सीबीएसई 10 वीं परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे सूरजपुर जिले को गौरवान्वित किया है। जवाहर नवोदय विद्यालय, बसदई की छात्रा आयुषी पण्डो शिक्षिका राजपति पण्डो और शिक्षक त्रिलोकी नाथ पण्डो की सुपुत्री हैं, उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह शानदार सफलता हासिल की है, जिससे परिवार के साथ-साथ जिले में भी खुशी का माहौल है, आयुषी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग,शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत को दिया है,बचपन से ही मेधावी रही आयुषी पढ़ाई के साथ-साथ चित्रकला,लेखन और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं,जहां उन्होंने कई बार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है,उन्होंने बताया कि सफलता पाने के लिए समयबद्ध तैयारी,अनुशासन और निरंतर अभ्यास बेहद जरूरी होता है।
समाज ने जताया गर्व- पण्डो समाज के प्रदेश अध्यक्ष विनोद पण्डो ने आयुषी की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं, उन्होंने कहा कि आयुषी की सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur