Breaking News

अम्बिकापुर@घरेलू विवाद में चचेरे भाई की हत्या,आरोपी गिरफ्तार,उदयपुर थाना क्षेत्र की घटना

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। उदयपुर थाना क्षेत्र के केदमा चौकी अंतर्गत ग्राम खुझी में घरेलू विवाद के चलते चचेरे भाई की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार कमलेश मंझवार अपने चचेरे भाई प्यारी राम मझवार के घर में रहता था। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। 16 अप्रैल की रात विवाद बढऩे पर प्यारी राम मझवार ने लकड़ी से सिर पर वार कर दिया। इससे कमलेश गिर गया। गिरने के बाद उसके गर्दन पर हसिया से हमला कर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी और हसिया भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply