Breaking News

अम्बिकापुर@कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत बेलखरिखा के सचिव निलंबित

Share

अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल के द्वारा गुरुवार को जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत बेलखरिखा का भ्रमण किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत बेलखरिखा में पदस्थ सचिव श्री कमल साय बिना कारण पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। वहीं ग्राम पंचायत में 15वां वित्त योजनान्तर्गत स्वीकृत पुराने कार्य अपूर्ण पाए गए। ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत वर्ष 2024-25 में कुल 181 आवास स्वीकृत हैं उनमें से केवल 69 आवास पूर्ण है, जो कि केवल 38 प्रतिशत (जिले का ऐवरेज 68 प्रतिशत) है। ग्रामीणों से चर्चा करने पर यह बात भी सामने आयी कि सचिव श्री कमल साय पंचायत भवन में प्रायः मद्यपान कर उपस्थित रहते हैं। उक्त कृत्य हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल के द्वारा ग्राम पंचायत बेलखरिखा सचिव श्री कमल साय को छ.ग. पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 03 (एक), (दो) एवं (तीन) एवं नियम-22 का उल्लंघन करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर इनका मुख्यालय जनपद पंचायत लखनपुर निर्धारित किया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply