Breaking News

अम्बिकापुर@गर्मी की छुट्टियों में भी खुलेगा स्कूल? अभिभावकों से सहमति पत्र लेकर विशेष कक्षाओं की तैयारी,निर्णय पर उठे सवाल

Share

अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर के होली क्रॉस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं संचालित करने की तैयारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से सहमति पत्र भरवाकर 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक कक्षाएं चलाने का प्रस्ताव रखा है। विद्यालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि शासन के निर्देशानुसार 20 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होना है, लेकिन बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन कार्य के कारण पाठ्यक्रम समय पर पूरा नहीं हो सका। ऐसे में विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित को देखते हुए सुबह 7ः10 बजे से 10ः30 बजे तक विशेष कक्षाएं संचालित करने का प्रस्ताव रखा गया है।
भीषण गर्मी में बच्चों को बुलाने पर नाराजगी : इस निर्णय के बाद कई अभिभावकों और नागरिकों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि अप्रैल माह में तेज गर्मी पड़ रही है, ऐसे में बच्चों को स्कूल बुलाना उचित नहीं है। यदि कुछ दिन पहले ही स्कूल बंद होने वाले हैं तो विद्यार्थियों को घर पर रहकर पढ़ाई करने का विकल्प दिया जाना चाहिए।
सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाए सवाल : इस मुद्दे पर सामाजिक कार्यकर्ता अंचल ओझा ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शासन के अवकाश आदेश के बाद भी स्कूल संचालन की तैयारी चिंताजनक है। बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
प्रबंधन ने कहा- पढ़ाई पूरी कराने की पहल : वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यह निर्णय केवल विद्यार्थियों के हित में लिया गया है, ताकि अधूरा पाठ्यक्रम पूरा कराया जा सके। साथ ही कक्षाएं अभिभावकों की सहमति के आधार पर ही संचालित की जाएंगी।
संवाद से निकल सकता है समाधान : मामले को लेकर शहर में चर्चा तेज है। एक ओर अभिभावक बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं, वहीं दूसरी ओर प्रबंधन पढ़ाई पूरी कराने की बात कह रहा है।


Share

Check Also

रायपुर@आईएएस समीर विश्नोई की करोड़ों की संपत्तियां अटैच

Share रायपुर,18 अप्रैल २0२6। एसीबी ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित …

Leave a Reply