ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत,शव की शिनाख्त नहीं
लखनपुर,17 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सडक हादसा हो गया। कमल फ्यूल के सामने बाइक और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंबिकापुर की ओर से आ रहे ट्रक (क्रमांक सीजी 07 सीएस 7684) ने सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। युवक का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि नेशनल हाईवे-130 पर लगातार सडक हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस द्वारा दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए नियमित रूप से सघन वाहन चेकिंग की जा रही है। साथ ही लोगों को हेलमेट पहनने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur