
डीएवी पब्लिक स्कूल पांडोपारा में उत्कृष्ट प्रदर्शन,
अनमोल विश्वकर्मा 97.20′ के साथ टॉपर
कोरिया/पटना,17 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही डीएवी पब्लिक स्कूल पांडोपारा में खुशी की लहर दौड़ गई,इस वर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ का परिचय दिया। खासतौर पर कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
अनमोल विश्वकर्मा ने किया टॉप– विद्यालय के छात्र अनमोल विश्वकर्मा ने 97.20 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया, अनमोल, कटकोना एसईसीएल में माइनिंग मैनेजर के पद पर पदस्थ कृष्ण कुमार विश्वकर्मा के पुत्र हैं, शुरू से ही मेधावी रहे अनमोल ने निरंतर मेहनत, अनुशासन और एकाग्रता के बल पर यह मुकाम हासिल किया।
परिवार और शिक्षकों को दिया श्रेय- अपनी इस सफलता पर अनमोल ने कहा कि वह इसका पूरा श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों को देते हैं, उनके मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन ने ही उन्हें इस लक्ष्य तक पहुंचने में मदद की, अनमोल ने बताया कि नियमित पढ़ाई और समय प्रबंधन उसकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी रही।
द्वितीय और तृतीय स्थान पर भी शानदार प्रदर्शन-शौर्य देव आरसे ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया, उन्होंने संस्कृत विषय में 100 में 100 अंक लाकर विशेष उपलब्धि दर्ज की, वहीं अर्थ रंजन सिंह ने 95.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
अन्य मेधावी विद्यार्थियों ने भी दिखाया दम– विद्यालय के अन्य प्रतिभाशाली छात्रों में शुभम कुमार (93.40),फाकेला नूर (93.20),प्रीति देवी (93),रेहान रजा (92.8),विश्वजीत मंडल (92.6),श्रेयस कुमार मिश्रा (92.2),ईशान पांडेय (91.8), अथर्व प्रताप सिंह (91),वैष्णवी कुमारी (90.2) और श्रेयांश दुबे (90) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन सभी छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से बेहतर अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम ऊंचा किया।
विद्यालय में जश्न जैसा माहौल- परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावक और शिक्षक भी इस उपलब्धि से गदगद नजर आए, सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस सफलता का जश्न मनाया।
प्रबंधन ने जताई खुशी-विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है, प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम की उम्मीद जताई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur