लखनपुर, 17 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। गुरुकुल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आज सुबह नगर पंचायत लखनपुर के थाना का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण में स्कूल के शिक्षक भी बच्चों के साथ उपस्थित रहे। भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी ने बच्चों को पुलिस कार्यप्रणाली, थाने के विभिन्न विभागों तथा कानून व्यवस्था से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। बच्चों को गुड टच-बैड टच, साइबर क्राइम, सी.सी.टी.एन.एस. और यातायात नियमों की भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इसके बाद बच्चों ने थाना प्रभारी से विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सहजता से उत्तर दिया। भ्रमण समाप्त होने के बाद बच्चों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखा गया। थाना प्रभारी संतोष पोटाई, पिताम्बर सिंह, अमित गुप्ता तथा दशरथ राजवाड़े सहित अन्य स्टाफ इस अवसर पर उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur