Breaking News

अंबिकापुर@ऑपरेशन तलाश एवं मुस्कान: 15 दिनों में 60 गुमशुदा बरामद

Share


अम्बिकापुर,16 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।। सरगुजा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश एवं मुस्कान अभियान के तहत 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक जिले में 60 गुमशुदा लोगों को खोजकर उनके परिजनों को सौंपा गया है। इनमें 44 महिलाएं, 9 पुरुष और 7 नाबालिग बालिकाएं शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर यह अभियान पूरे अप्रैल माह तक चलाया जा रहा है। सरगुजा जिले में अभियान का संचालन डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में किया जा रहा है। सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अधिक से अधिक गुमशुदा लोगों की तलाश कर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।थाना स्तर पर सबसे अधिक 10 गुमशुदा लोगों को दरिमा पुलिस ने बरामद किया है। इसके अलावा गांधीनगर थाना ने 9, अंबिकापुर कोतवाली और लखनपुर ने 7-7, उदयपुर ने 5, लुंड्रा ने 4, मणिपुर और कमलेश्वरपुर ने 3-3 लोगों को खोज निकाला।
नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी में कोतवाली पुलिस ने 4, गांधीनगर, बतौली और कमलेश्वरपुर पुलिस ने 1-1 बालिका को सकुशल बरामद किया। सरगुजा पुलिस ने बताया कि गुमशुदा लोगों की तलाश में परिजनों से संपर्क, सूचनाओं का संकलन तथा तकनीकी साधनों का उपयोग किया जा रहा है। अभियान अप्रैल माह तक लगातार जारी रहेगा।


Share

Check Also

जशपुरनगर @ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 17 अप्रैल को विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

Share कलेक्टर व्यास एवं एसएसपी श्री सिंह ने तैयारियों का लिया जायजाकलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल …

Leave a Reply