Breaking News

अम्बिकापुर@भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 से…

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर सहित सरगुजा जिले में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का दौर जारी है। तापमान बढकर 39.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण लू की स्थिति बन गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बढ़ते तापमान और लू के प्रभाव को देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय,छत्तीसगढ़ ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। संचालनालय ने स्कूल शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजते हुए प्रदेश के सभी शासकीय,अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दी गई है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply