Breaking News

अम्बिकापुर@ नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम

Share

,
राधा रवि जिला पंचायत सदस्य
अम्बिकापुर,16 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने वाले ’नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का ज़मीनी स्तर पर जमकर स्वागत हो रहा है। इसी क्रम में जिला पंचायत सरगुजा (क्षेत्र क्रमांक 6) की सदस्य श्रीमती राधा रवि ने इस निर्णय को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
नेतृत्व में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी : श्रीमती राधा रवि ने कहा कि यह अधिनियम केवल एक विधायी बदलाव नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान और सामर्थ्य की पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के इस दूरदर्शी निर्णय से अब देश की संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की आवाज़ और भी मज़बूत होगी। यह फैसला इस बात का प्रमाण है कि नया भारत महिलाओं की शक्ति पर भरोसा करता है।
महिलाएं राजनीति के मुख्य पटल पर : जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रवि ने महिलाओं को राजनीति के मुख्य पटल पर लाने और उन्हें सम्मान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि अब देश की बेटियां और महिलाएं नीति-निर्धारण में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए राष्ट्र को नई दिशा देंगी। उन्होंने कहा कि नए भारत की नई सोच के साथ नारी शक्ति अब रुकने वाली नहीं, बल्कि नेतृत्व करने के लिए आगे बढ़ रही है।
महिला शक्ति में हर्ष की लहर
उदयपुर ब्लॉक और सरगुजा जिले की स्थानीय महिला जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। श्रीमती राधा रवि के अनुसार, इस कानून के लागू होने से ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों की महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अब सामाजिक बदलाव के साथ-साथ राजनीतिक नेतृत्व के लिए भी तैयार हैं।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ऑपरेशन तलाश एवं मुस्कान: 15 दिनों में 60 गुमशुदा बरामद

Share अम्बिकापुर,16 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।। सरगुजा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश एवं मुस्कान …

Leave a Reply