Breaking News

अम्बिकापुर@विधायक का अल्टीमेटम : 24 घंटे में एसडीएम नहीं बदले तो होगा आंदोलन

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा शासकीय महाविद्यालय राजपुर में एप्रोच रोड एवं नाली निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं। कार्यक्रम स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर एसडीएम एवं तहसील कार्यालय होने के बावजूद, प्रोटोकॉल के तहत एसडीएम सहित राजस्व विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर उपस्थित नहीं रहा। इस पर विधायक ने मंच से ही नाराजगी जाहिर करते हुए अफसरशाही हावी होने का आरोप लगाया। कार्यक्रम के बाद लौटते समय स्थानीय नागरिकों ने विधायक को रोककर सीमांकन,निवासी प्रमाण पत्र और अन्य राजस्व संबंधी लंबित समस्याओं से अवगत कराया। इस पर विधायक स्वयं तहसील कार्यालय पहुंचीं, जहां देवेंद्र प्रधान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान विधायक और एसडीएम के बीच तीखी बहस हो गई। घटना से नाराज नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘एसडीएम हटाओ, राजपुर बचाओ’ के नारे लगाए। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने बलरामपुर कलेक्टर से चर्चा कर साफ अल्टीमेटम दिया कि 24 घंटे के भीतर एसडीएम देवेंद्र प्रधान का स्थानांतरण नहीं किया गया तो नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सडक पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष विनय भगत, उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल, भाजपा कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, सतीश सिंह, राजेश यादव, सुनील गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ऑपरेशन तलाश एवं मुस्कान: 15 दिनों में 60 गुमशुदा बरामद

Share अम्बिकापुर,16 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।। सरगुजा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश एवं मुस्कान …

Leave a Reply