Breaking News

एमसीबी @एमसीबी जिले को बड़ी सौगात

Share


स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से 40 साल बाद गठित हुईं 5 नई सहकारी समितियां…
एमसीबी,16 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के किसानों के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ आया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के सतत प्रयासों के फलस्वरूप, एम.सी.बी. जिले में 40 वर्षों का लंबा इंतजार खत्म हुआ और 5 नवीन प्राथमिक कृषि शाखा सहकारी समितियों का विधिवत शुभारंभ किया गया।
मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल शुभारंभ
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डिजिटल माध्यम से राज्य की कुल 515 और जिले की इन 5 नई समितियों का वर्चुअल उद्घाटन किया। जिले की ये समितियां बरदर, रतनपुर, सिंघत, बंजी और कुंवारपुर में स्थापित की गई हैं, जहाँ एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ग्रामीणों ने इस ऐतिहासिक पल को लाइव देखा।
किसानों की राह हुई आसान
विकासखंड खड़गवां में अब तक केवल दो समितियां (खड़गवां और कोड़ा) ही कार्यरत थीं, अब इनकी संख्या बढ़कर 5 हो गई है, भौगोलिक दूरी और काम के भारी दबाव के कारण किसान लंबे समय से नई समितियों की मांग कर रहे थे,इन समितियों के शुरू होने से अब किसानों को खाद और बीज के लिए लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी, धान खरीदी केंद्रों तक की लंबी दूरी तय नहीं करनी होगी,प्रधानमंत्री फसल बीमा और बिना ब्याज के केसीसी ऋण का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
ग्रामीणों में उत्साह का माहौल
नई समितियों के गठन की घोषणा और शुभारंभ के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में उत्सव जैसा माहौल देखा गया, किसानों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और इस पहल के लिए शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि,भारी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply