Breaking News

अम्बिकापुर@अंबिकापुर में भाजपा का नारी शक्ति वंदन अधिनियम संभाग स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संभाग स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर मंजूषा भगत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह,जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया, डॉ. शारदा भगत एवं कुसुम मिंज विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सम्मेलन की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर तथा वंदे मातरम एवं छत्तीसगढ़ महतारी वंदन गीत के साथ की गई। मुख्य अतिथि मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत भागीदारी देगा, जो महिलाओं के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम संयोजक एवं महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फूलेश्वरी पैकरा ने कहा कि देश की आधी आबादी को यह अधिकार मिलना चाहिए था, जिसे अब साकार किया गया है। सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को प्रतिनिधित्व देकर लोकतंत्र को मजबूत करेगा। जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना ऐतिहासिक उपलब्धि है। सम्मेलन को जिला महामंत्री अरुणा सिंह एवं डॉ. शारदा भगत ने भी संबोधित किया। अंत में अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन फूलेश्वरी सिंह ने किया,जबकि महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाडे ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर रेणु सिंह, मधु चौदाहा, अनुपमा, नीलम राजवाड़े, प्रियंका गुप्ता, ममता तिवारी, सावित्री जायसवाल, अनिता गुप्त भारती, श्वेता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ऑपरेशन तलाश एवं मुस्कान: 15 दिनों में 60 गुमशुदा बरामद

Share अम्बिकापुर,16 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।। सरगुजा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश एवं मुस्कान …

Leave a Reply