
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) नई दिल्ली द्वारा घोषित 10 वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम में जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल के अधिकांश विद्यार्थी इस परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। शौर्य कुमार गुप्ता 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में अव्वल रहे। इसी तरह गरिमा गायकवाड़ 94.8,अंश गुप्ता 94.4, अभिषेक सिंह 94.2,स्मृति çंसंह चौहान 93.4,अक्ष पाठक 93.2,आयुष्मान वर्मा 93.2,प्रत्युषा द्विवेदी 92.8,शिवम पाण्डेय 92.8,देहली सिंह 92.6,कपिस सिंह 91.4,अंशिका ठाकुर 91.2,डोली अग्रवाल 91,अर्पिता पाल 90.8,समीर उद्दीन 90.6, सशवी यादव 90.6,अर्चित चौबे 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इन सभी विद्यार्थियों ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने अभिभावकों,स्कूल के शिक्षकों तथा ओपीएस के शैक्षणिक वातावरण को दिया है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आईए खान सूरी ने इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए बच्चों, इनके माता-पिता तथा शिक्षकों को बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। कार्मेल स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इस वर्ष कक्षा 10 वीं के कुल 276 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जो उत्तीर्ण रहे। जिसमें प्रथम स्थान ज्ञानशु तिवारी 98.2 प्रतिशत,द्वितीय स्थान शिविका अर्गवाल 98 प्रतिशत और तृतीय स्थान अमय शिव पाठक 97.4 प्रतिशत, सौम्या दीक्षित 97.2 प्रतिशत,देवांशी रॉय चटर्जी 97 प्रतिशत,अन्वी अरविंद कुमार 96.8 प्रतिशत,प्रज्ञा तिर्की 96.2 प्रतिशत,काशिवी इकबाल 96 प्रतिशत, अकंदीप गुप्ता 95.4 प्रतिशत हेमंत सिंह 95.4 प्रतिशत पिहू सोनी 95 प्रतिशत,आयुष यादव 94.8 प्रतिशत, आस्था सिंह शोरी 94.8 प्रतिशत,स्वास्तिक मिश्रा 94.6 प्रतिशत,शैरोन दास 94.6 प्रतिशत,शाहर फातिमा 94.4 प्रतिशत, अदिति पांडेय 94.2 प्रतिशत,तनिष्क पटेल 93.8 प्रतिशत,आर्या जासवाल 93.4 प्रतिशत, तान्या पांडेय 93.2 प्रतिशत,परिधि अग्रवाल 93 प्रतिशत,आदित्य राज गुप्ता 92.8 प्रतिशत,श्रृष्टि यादव 92.6 प्रतिशत, प्राची गुप्ता 92.2 प्रतिशत,आयुषी कश्यम 92 प्रतिशत विदित्ता सिन्हा 92 प्रतिशत, आशीष कुमार वर्मा 91.6 प्रतिशत,आयुषी कुजूर 91.6 प्रतिशत,काव्या सिंह ठाकुर 91.6 प्रतिशत,नैतिक कदम 91.6 प्रतिशत, आर्या नन्दनी 91.4 प्रतिशत, आर्यन सरकार 91.4 प्रतिशत, सुदीक्षा पांडेय 91.2 प्रतिशत,गौरांशी केशरी 91.2 प्रतिशत, प्रतीक गुप्ता 90.8 प्रतिशत, आर्यन विलियम कुजूर 90.8 प्रतिशत,आयुष्मान मिश्रा 90.8 प्रतिशत,अर्हम जैन 90.6 प्रतिशत, निदा सिद्धीकि 90.4 प्रतिशत,एवं अक्षांश शर्मा 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
मोंटफोर्ट स्कूल का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

नगर के मोंटफोर्ट स्कूल का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता अर्जित की है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया। विद्यालय के ब्रदर सेवक गैब्रियल, संगीता पाण्डेय एवं समस्त शिक्षकगण ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन तथा शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। परीक्षा परिणाम में सामार्थ वराडे ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सृष्टि दुबे एवं तृप्ति गुप्ता ने 95.2 प्रतिशत अंक अर्जित किए। स्नेहा टोप्पो ने 94 प्रतिशत, अनिरुद्ध झा ने 93 प्रतिशत, अंशिका कुमारी एवं सुष्मिता अग्रवाल ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं प्रेरणा खाखा, करण कश्यप, आशना सिंह, आरुषि पाण्डेय एवं नैंसी दुबे ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त करने की आशा व्यक्त की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur