Breaking News

बैकुंठपुर @ कोरिया मे नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम भाजयुमो का हस्ताक्षर अभियान सम्पन्न

Share


बैकुंठपुर,16 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कोरिया द्वारा गुरुवार को ‘नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम’ के अंतर्गत आयोजित हस्ताक्षर अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, यह कार्यक्रम भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष कोरिया देवेंद्र तिवारी के निर्देश तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतेंद्र राजवाड़े के नेतृत्व मे आयोजित किया गया,जिसमें संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन पीजी गर्ल्स कॉलेज, बैकुंठपुर परिसर में किया गया, जहां सुबह से ही कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखने को मिली, अभियान के दौरान छात्राओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों को नारी सम्मान,सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर इस अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया,इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतेंद्र राजवाड़े ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम’ का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना तथा उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, उन्होंने बताया कि महिलाओं का सशक्त होना समाज और राष्ट्र के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है,इस तरह के अभियानों के माध्यम से युवाओं में भी सकारात्मक सोच विकसित होती है और वे सामाजिक बदलाव के भागीदार बनते हैं,कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों से संवाद कर महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की, साथ ही,समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने और महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया,इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रखर गुप्ता जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी जिला महामंत्री साक्षी सिंह राजपूत जिला मंत्री मनीष साहू कोषाध्यक्ष रण विजय सिंह रोशन राजवाड़े मूलचंद तीर्थ दास कृष्णा संजू कुशवाहा नरेश राजवाड़े सहित अन्य भाजयुमो के पदाधिकारीगण व छात्र छात्राए भारी संख्या मे उपस्थित रहे, सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई,आयोजन के अंत में सतेंद्र राजवाड़े ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है और भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, कार्यक्रम ने समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जनचेतना बढ़ाने का कार्य किया, जिसे स्थानीय स्तर पर सराहना भी मिली।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ऑपरेशन तलाश एवं मुस्कान: 15 दिनों में 60 गुमशुदा बरामद

Share अम्बिकापुर,16 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।। सरगुजा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश एवं मुस्कान …

Leave a Reply