Breaking News

कोरिया@कोरिया जिले में सीबीएसई 10वीं परिणाम…जीबीएस से उबरकर कुदसिया ने हासिल किया 91 प्रतिशत अंक

Share

  • गंभीर बीमारी से पीडि़त 10 वीं की छात्रा ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में प्राप्त किया 91 प्रतिशत अंक
  • जीबीएस सिंड्रोम नामक वायरस से पीडि़त है छात्रा,उत्कृष्ट परिणाम लाकर अपनी मजबूत इच्छाशक्ति का दिया उदाहरण…
  • मजबूत इच्छाशक्ति के सामने शारीरिक चुनौती भी नहीं आई आड़े गंभीर रूप से बीमार 10 वीं की छात्रा ने अर्जित किए उत्कृष्ट अंक
  • कोरिया जिला : परिणामों के बीच उभरी एक संघर्षपूर्ण कहानी


-संवाददाता-
कोरिया,15 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले में सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा के परिणाम घोषित होने के साथ ही कई विद्यार्थियों के परिणाम सामने आए हैं, इसी क्रम में सेंट जोसेफ इंग्लिश मीडियम स्कूल,रामपुर की छात्रा कुदसिया का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है,जिन्होंने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। बता दे की जब मन की इक्षाशक्ति मजबूत हो और कुछ कर गुजरने की ललक और जज्बा हो शारीरिक कोई चुनौती भी आड़े नहीं आती, बाधक नहीं बन पाती सफलता की राह में और मजबूत इक्षाशक्ति वाला इंसान नए कीर्तिमान स्थापित कर जाता है,वह एक नया इतिहास लिख जाता है वह अपना नाम प्रसिद्ध कर जाता है,ऐसा ही कुछ कोरिया जिले की एक मेघावी छात्रा ने कर दिखाया है और उसने गंभीर बीमारी से पीडि़त होने के बावजूद सीबीएसई की 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं जो उसके मजबूत जज्बे को साबित करता है,छात्रा जीबीएस सिंड्रोम नामक एक वायरस से पीडि़त है और वह इसके बावजूद पढ़ाई जारी रखते हुए उत्कृष्ट स्थान परिणाम लाकर आज जिले,विद्यालय सहित परिवार का नाम रोशन कर चुकी है,बैकुंठपुर रामपुर में संचालित संत जोसेफ इंग्लिश मीडियम स्कूल की कक्षा 10 वीं की छात्रा कुदसिया बीमारी की वजह से कक्षा में शामिल नहीं हुई थी,इसके पहले वह 6 महीने तक गंभीर बीमारी से पीडि़त होने की वजह से अस्पताल में भर्ती थी,ऑनलाइन सहित स्व अध्ययन से छात्रा ने 91 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं,जीबीएस दुर्लभ,गंभीर ऑटोइम्यून न्यूरोलॉजिकल विकार है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से अपनी ही नसों पर हमला कर देती है,इससे अचानक पैरों में झनझनाहट और कमजोरी शुरू होकर शरीर में ऊपर की ओर तेजी से फैलती है,जो लकवा का कारण बन सकती है, यह अक्सर किसी वायरल या बैक्टीरियल इन्फेक्शन के बाद होता है।
छात्रा का परिचय
कुदसिया,पिता रुखसार अहमद,सेंट जोसेफ इंग्लिश मीडियम स्कूल,रामपुर की छात्रा हैं, उन्होंने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
मार्च 2025 में गंभीर बीमारी से जूझना पड़ा
मार्च 2025 में कुदसिया जीबीएस (गुल्लेन बैरे सिंड्रोम) बीमारी से प्रभावित हुईं,इस बीमारी के कारण उनकी शारीरिक स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। उन्हें लगभग छह महीने तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा और इस दौरान एक महीने तक वेंटिलेटर पर भी रखा गया,बीमारी के चलते उनकी सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुईं और वे ठीक से लिख भी नहीं पा रही थीं।
अस्पताल से लौटने के बाद पढ़ाई की पुन : शुरुआत
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अगस्त 2025 में कुदसिया ने अपनी पढ़ाई घर फिर से शुरू की,उन्होंने सीबीएसई की ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से अध्ययन जारी रखा, शुरुआत में उन्हें लिखने में कठिनाई होती थी, लेकिन नियमित अभ्यास से धीरे-धीरे स्थिति में सुधार हुआ। उन्होंने पूरा पाठ्यक्रम स्वयं अध्ययन कर पूरा किया।
परीक्षा में स्वयं लिखकर देने का निर्णय
कुदसिया की शारीरिक स्थिति को देखते हुए विद्यालय द्वारा परीक्षा में लेखक की सुविधा देने की बात कही गई थी,लेकिन उन्होंने स्वयं लिखकर परीक्षा देने का निर्णय लिया। उन्होंने अपने प्रयासों के आधार पर पूरी परीक्षा खुद लिखकर दी।
परिवार और विद्यालय का मिला सहयोग
इस पूरे समय में कुदसिया को उनके परिवार, विद्यालय के प्रिंसिपल, शिक्षकों और विशेष रूप से क्लास टीचर का पूरा सहयोग मिला। सभी ने उन्हें पढ़ाई जारी रखने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया,सभी चुनौतियों के बावजूद कुदसिया ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं,यह परिणाम उनके निरंतर प्रयास और अनुशासन को दर्शाता है, कोरिया जिले में घोषित सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणामों के बीच कुदसिया की सफलता एक ऐसे उदाहरण के रूप में सामने आई है,जिसमें गंभीर बीमारी के बावजूद पढ़ाई जारी रखकर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किया गया।
पढ़ाई और व्यायाम को बनाया दिनचर्या का हिस्सा
तैयारी के दौरान कुदसिया ने पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया। उन्होंने नियमित रूप से अध्ययन किया और शारीरिक सुधार के लिए व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल किया। इससे उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हुआ।


Share

Check Also

एमसीबी@ एमसीबीनारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य पदयात्रा

Share महिलाओं की ऐतिहासिक भागीदारीएमसीबी,15 अप्रैल 2026(घटती-घटना)। जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ में आज 15 …

Leave a Reply