Breaking News

अम्बिकापुर@दो दोपहिया वाहन चोरी,रिपोर्ट दर्ज

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,15 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र से दो दोपहिया वाहन चोरी का मामला सामने आया है। शहर के बंगाली चैक के पास स्थित निजी अस्पताल में ओटी टेक्निशियन का काम करने वाले रोहित चंद्र माल ने गांधीनगर थाना पुलिस को बताया है कि 13 अप्रैल को वह अपरान्ह करीब 3 बजे टीव्हीएस राइडर सुपर स्कवॉड एडीशन क्रमांक सीजी 15 ईबी 0405 से बंगाली चैक के पास स्थित आस्था अस्पताल गया था। ड्यूटी समाप्त होने के बाद रात्रि करीब 9 बजे वापस सुभाषनगर, सरस्वती महाविद्यालय के पीछे स्थित घर आया और मोटरसायकल को घर के अंदर दरवाजा के पास लॉक करके खड़ा करके सोने के लिए चले गया था। रात्रि करीब 12.30 बजे बाहर निकला तो गाड़ी सुरक्षित खड़ी थी। 14 अप्रैल को सुबह करीब 7 बजे उठा तो मोटरसायकल नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी मोटरसायकल का पता नहीं चला। दूसरे मामले में प्रतापपुर नाका सहेली गली केदारपुर निवासी संस्कार पुरी पिता अनित पुरी 22 वर्ष ने पुलिस को लिखित में अवगत कराया है कि 13 अप्रैल को वह रात करीब 11.30 बजे किसी काम से सुभाषनगर में थाना के सामने स्थित दुर्गा बाड़ी गली में रॉय काम्पलेक्स के बाहर मां रंजीता पुरी के नाम पर पंजीकृत स्कूटी क्रमांक सीजी 15 डीयू 7398 को पार्क करके दोस्त हिमांश कश्यप के घर भगवानपुर गया था। देर रात 2 बजे वापस आया तो स्कूटी नहीं थी। दोनों मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।


Share

Check Also

एमसीबी@ एमसीबीनारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य पदयात्रा

Share महिलाओं की ऐतिहासिक भागीदारीएमसीबी,15 अप्रैल 2026(घटती-घटना)। जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ में आज 15 …

Leave a Reply